Address
भारतीय सामाजिक विज्ञान परिषदप्रोफेसर वी0के0 मल्होत्रा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के निवर्तमान सदस्य सचिव हैं|
प्रोफेसर मल्होत्रा अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं और उन्होंने सी0सी0एस0 विश्वविद्यालय, मेरठ में बतौर प्रोफेसर के साथ-साथअर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष; प्रवेश, परीक्षा और मूल्यांकन समन्वयक, और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर टीम के हिस्से के रुप में अपनी सेवाएं प्रदान की है| उन्होंने आठ पीएच0डी0 अध्येताओं और चालीस से अधिक एम0फिल अध्येताओं के शोध/शोध-व्याख्यानों का पर्यवेक्षण किया है| उनके अनुसंधान रूचियों में, 'शासन और आर्थिक विकास, कॉरपोरेट अभिशासन एवं विभिन्न उद्योगों का कार्य-निष्पादन, बौद्धिक संपदा अधिकार और भारत के प्रयोजन, विदेशी व्यापार और निवेश इत्यादि शामिल हैं| उन्होंने यूजीसी द्वारा प्रायोजित एक प्रमुख्य अनुसंधान परियोजना 'गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट:ए स्टडी ऑफ मेजर स्टेट्स ऑफ इंडिया' पर काम किया है और उनके स्वयं का पीएचडी शोध-कार्य 'इकॉनोमिक्स ऑफ फर्टिलाइजर सब्सिडीज' पर है| उनकी रूचि के क्षेत्रांर्गत, उनके कई शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में मौजूद हैं| 'इकॉनोमिक्स ऑफ एजुकेशन' नामक पुस्तक जिसे कई विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित किया गया है, का श्रेय उनको जाता है|
वह, भारतीय विश्व मामलों की परिषद् के बोर्ड में शामिल हैं और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के कॉर्ट के आगन्तुक के लिए भी नामांकित हैं| वे देश के कई सुप्रसिद्घ सामाजिक विज्ञान अनुसंधान संस्थानों के बोर्ड के सदस्य भी हैं और कई अन्तर्राष्ट्रीय अनुसंधान निकायों/संघों की कार्यकारिणी का हिस्सा हैं|